25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित- डॉ. मोहन यादव
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में अभियान की रूपरेखा साझा की। पार्टी के मुताबिक, एक महीने के दौरान 12 अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों के लाभार्थी परिवारों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। अभियान का उद्देश्य उनकी सेवा यात्रा से लोगों को परिचित कराने के साथ सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प से प्रेरणा लेकर विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
17 सितंबर को घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी दिन शाम 7 बजे प्रदेश के 71 हजार से अधिक बूथों के लाभार्थी परिवारों के घर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर विकसित भारत-2047 का संकल्प लिया जाएगा।
अभियान के तहत स्कूलों में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, 2 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, सेवा कार्य, प्रदर्शनियां, संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक और संगीतमय प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री की योजनाओं और उनके प्रभाव को लोगों तक पहुंचाने की योजना है।
11,404 शक्ति केंद्रों पर साझा होंगी लाभार्थियों की कहानियां
खण्डेलवाल ने कहा कि प्रदेश के 11,404 शक्ति केंद्रों पर ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की वास्तविक कहानियां सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करने के साथ महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

.png)
No comments