Header Ads

Header ADS

घर बनाने के लिए मिलेगा प्लॉट, 15 से 30 दिन में जमीन नहीं मिली तो ₹1 लाख देगी बिहार सरकार

 


पटना

 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र भूमिहीन लाभुकों के लिए बड़ी पहल की गई है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 11 हजार भूमिहीनों को 15 से 30 दिनों के भीतर आवास बनाने के लिए भूखंड उपलब्ध कराया जाए। सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार भूखंड खरीदने के लिए लाभुकों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

15-30 दिन में जमीन देने का निर्देश

मंत्री ने कहा कि पात्र भूमिहीन परिवारों को आवास योजना का लाभ देने में जमीन की कमी बाधा नहीं बननी चाहिए। अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। श्रवण कुमार ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक बिहार को केंद्र सरकार से करीब 49 लाख 16 हजार आवासों का लक्ष्य मिला है। इनमें लगभग 43 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि करीब छह लाख आवासों को पूरा कराने का प्रयास जारी है।

No comments

Powered by Blogger.