NEET-UG 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी : 4 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया
नई दिल्ली
मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एमबीबीएस और अन्य स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए काउंसलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी, जबकि 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र 8 सितंबर से आरंभ होगा।
एमसीसी के अनुसार, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी। इस राउंड में सीट आवंटित होने वाले अभ्यर्थियों को 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसके बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग 24 अगस्त से 2 सितंबर तक, तीसरे चरण की काउंसलिंग 10 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। इस राउंड के बाद प्रवेश लेने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
.jpg)
No comments