Header Ads

Header ADS

अमित शाह ने लॉन्च किया ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’, गांवों के पुस्तकालयों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा

 


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के पुस्तकालयों को आपस में जोड़ने के लिए विकसित ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के अवसर पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य गांधीनगर, कलोल और साणंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बच्चों को पढ़ने की आदत से जोड़ना और उन्हें गांव में ही ज्ञान के व्यापक संसाधन उपलब्ध कराना है। इस ऐप से अब तक 752 पुस्तकालय जुड़ चुके हैं, जबकि 2 लाख 80 हजार पुस्तकों वाले चार बड़े पुस्तकालयों को ग्रामीण पुस्तकालयों के साथ जोड़ा गया है।

हर गांव में पुस्तकालय शुरू करने का लक्ष्य

वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज एस. आर. रंगनाथन की जयंती है और देश इस दिन को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मना रहा है। इसी अवसर पर गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ के रूप में नए विचार और नए कॉन्सेप्ट की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य हर गांव में बच्चों को पढ़ाई-लिखाई और पुस्तकों की ओर ले जाने के लिए पुस्तकालय शुरू करना है। गांधीनगर, कलोल और साणंद विधानसभा क्षेत्रों के सभी गांवों में 5-6 हजार पुस्तकों वाले 63 पुस्तकालय खोलने की शुरुआत की गई है। ये पुस्तकालय स्कूल के पास और गांव के बीच में स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि बच्चों और ग्रामीणों के लिए इन तक पहुंच आसान हो।

बच्चों की रुचि के अनुरूप तैयार की गई पुस्तकों की सूची

गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद इन पुस्तकालयों के लिए ऐसी पुस्तकों की सूची तैयार की है, जो बच्चों में पढ़ने की रुचि पैदा करेंगी और उन्हें ज्ञान के व्यापक संसार से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगी। पुस्तकालयों में बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकों के साथ किशोरों और युवाओं के करियर से जुड़ी पुस्तकें तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। गुजरात का इतिहास, देश का इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और 1857 की क्रांति से संबंधित पुस्तकें भी गांव के पुस्तकालयों में उपलब्ध होंगी।

No comments

Powered by Blogger.