Header Ads

Header ADS

ढाई वर्ष में मंजूर हुई हैं अनेक वृहद परियोजनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 नई दिल्ली। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गत ढाई वर्ष में राज्य हित में अनेक परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल जैसी अंतर्राज्जीय नदी जोड़ो परियोजनाएं भी शामिल हैं। उद्योगों के लिए निवेश बढ़ा है। किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। शिवपुरी में डिफेंस कॉरीडोर और  ग्वालियर में टेलीकॉम जोन की स्वीकृति हुई है। पदोन्नतियों और भर्तियों के कार्यसमान नागरिक संहिता विधेयक पारित करनेवन्य प्राणी संरक्षणनवकरणीय ऊर्जापर्यटन विकास के भी अहम कार्य हुए हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो साहस विनम्रता और सहनशीलता के गुणों के साथ राष्ट्र के सभी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैंहमारे आदर्श हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव होटल टीवी चैनल द्वारा लिए गए साक्षात्कार में प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति वार्षिक आय एक लाख 69 हजार हो गई है। गत ढाई वर्ष में विकास के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश का बजट पांच वर्ष में दुगुना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की भारत युवाओं का देश है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने युवा वर्ग की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षाओं और रोजगार के मामालों में फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने का निर्णय लिया। इस तारतम्य में मध्यप्रदेश ने तत्परता से चार बड़े नगरों में इस तरह के फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने की आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे युवा नौकरी पाने वाले नहीं देने वाले बनेंइस नाते उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए नई नीतियों का निर्माण किया गया। निजी क्षेत्र को उद्योगों के लिए श्रमिक और वेतन सहयोग देने की व्यवस्था भी बनाई गई है।

No comments

Powered by Blogger.