सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की एनआईए से जांच कराने की मांग
नई दिल्ली
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर 13 अगस्त को हुए जानलेवा हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग उठी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले और 4 दिसंबर 2024 को हुए पहले हमले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने का अनुरोध किया है। सुखबीर सिंह बादल के बाजू पर लगे टांकों की पहली तस्वीर सामने आई है। ये तस्वीर उनकी पत्नी सांसद हरसिमरत कौर बादल ने टैब में दिखाई। उन्होंने कहा कि 150 से ज्यादा टांके लगे हैं।
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि नांदेड़ साहिब में गुरु घर में मत्था टेकने के बाद बाहर निकलते समय एक हमलावर ने तलवार से सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया। हमले का उद्देश्य उनकी हत्या करना था। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल के दाहिने हाथ में चोट आई, जबकि उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। हरसिमरत कौर ने कहा कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है।
इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब परिसर में भी सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था, जब वे श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशानुसार सेवा कर रहे थे। उन्होंने दोनों घटनाओं के बीच कई समानताओं की ओर इशारा करते हुए आशंका जताई कि दोनों हमले आपस में जुड़े हो सकते हैं।
.jpg)
No comments