दतिया विधानसभा उपचुनाव का फैसला आज, कम मतदान से बड़ी दलों की चिंता
भोपाल।
दतिया विधानसभा उपचुनाव का फैसला आज आएगा। उपचुनाव के ऐलान के बाद से ही दतिया सीट सियासी उठापठक एवं भाजपा एवं कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी हुई है। चुनाव मैदान में भाजपा के आशुतोष तिवारी, कांग्रेस के घनश्याम सिंह और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव हैं। भाजपा में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट बदलने के बाद कार्यकर्ताओं की नाराजगी और भीतरघात की चर्चा लगातार बनी रही। दूसरी ओर कांग्रेस भी स्थानीय स्तर पर गुटबाजी के आरोपों से पूरी तरह बाहर नहीं निकल सकी। उस पर कम वोटिंग और त्रिकोणीय मुकाबले ने भाजपा-कांग्रेस दोनों की चिंता बढ़ा दी है। बता दे कि 30 जुलाई को हुए मतदान में 71.42 प्रतिशत वोट पड़े, जो 2023 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 8.86 प्रतिशत अंक कम है। इनमें सबसे ज्यादा कमी महिला मतदान में रही।
मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण
मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम डाक मतपत्र की गणना की जाएगी। इसके उपरांत ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम मतगणना तथा 1 काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है,
.jpg)
No comments