भोपाल में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, बैंकों में 5 डे वीक की मांग
भोपाल।
बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की मांग को लेकर बुधवार को राजधानी भोपाल में बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया। बैंक यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने जल्द पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग पर फैसला नहीं लिया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपना सकते हैं। यह प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किया गया। भोपाल में फोरम की स्थानीय इकाई के नेतृत्व में बैंककर्मियों ने मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया।
No comments