Header Ads

Header ADS

हर घर तिरंगा’ जनआंदोलन बने, 5 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री योगी

 


लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान करते हुए इस वर्ष प्रदेश के 5 करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के गौरवशाली इतिहास से जन-जन को जोड़ने का राष्ट्रीय अभियान है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य रूप से प्रसारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्वतंत्रता दिवस और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश ने इस अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाकर देश के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने सभी सरकारी, अर्धसरकारी, सहायता प्राप्त संस्थानों, स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों, ग्राम पंचायतों, राशन की दुकानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठनों को अपने भवनों पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए।

No comments

Powered by Blogger.