Header Ads

Header ADS

युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

 




लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेन जी और जेन अल्फा के युवाओं को लेकर बड़ी घोषणा की है. सीएम योगी ने कहा कि युवाओं की संभावनाओं को पूरा करने और उनके स्किल, इनोवेशन व रोजगार को मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द नई यूथ पॉलिसी लेकर आएगी.

सीएम योगी ने कहा कि जेन जी और जेन अल्फा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स, साइबर और एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है. इससे प्रदेश में निवेश और रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं.

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के जरिए युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए ब्याज और गारंटी मुक्त लोन दिया जा रहा है. सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े. सीएम योगी ने कहा, "आज यूपी का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है. हमारा संकल्प है कि हर युवा के हाथों में स्किल, इनोवेशन और रोजगार हो.

No comments

Powered by Blogger.