UP : बिजली बिल देखने के लिए अब ओटीपी की जरूरत नहीं
गोरखपुर।
बिजली बिल देखने के लिए अब ओटीपी की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर बिजली का बिल आसानी से देखा और डाउनलोड किया जा सकेगा। बिजली निगम ने बिल की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। पहले बिल का ब्योरा देखने और डाउनलोड करने के लिए ओटीपी की जरूरत होती थी। इससे उपभोक्ताओं को काफी आसानी हो गई है। अभियंताओं को भी बिल देखने में सहूलियत हो गई है।
बिजली निगम के वेबसाइट पर बिजली का बिल भी उपलब्ध होता है। उपभोक्ता कनेक्शन नंबर और जिले के नाम के आधार पर बिल के लिए वेबसाइट पर क्लिक करते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिल डाउनलोड हो जाता है। पहले ओटीपी पर आधारित व्यवस्था थी। वेबसाइट पर कनेक्शन नंबर और जिला दर्ज करने के बाद बकाये बिल की कुल राशि से जुड़ी सूचना तो दिखती थी लेकिन जब बिल डाउनलोड करने की बारी आती थी तो ओटीपी का संदेश आ जाता था।
.jpg)
No comments