Header Ads

Header ADS

वादे के बावजूद हो रही पुलिस कार्रवाई; FIR वापस नहीं हुईं तो फिर शुरू होगा आंदोलन - सीजेपी)

 


नई दिल्ली। 

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सरकार को एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस नहीं लिया गया और कथित पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी, तो संगठन दोबारा आंदोलन शुरू करेगा। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह को संबोधित करते हुए कहा कि आंदोलन समाप्त कराने के दौरान हुए समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ कार्रवाई जारी है, जो तय सहमति के विपरीत है।

आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत में यह आश्वासन दिया गया था कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों और स्वयंसेवकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद विभिन्न राज्यों में छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है और कई जगह पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि समझौते का सम्मान नहीं किया गया तो इससे छात्रों और सरकार के बीच विश्वास कमजोर होगा। रांका के मुताबिक, आंदोलन समाप्त करने का फैसला सद्भावना के आधार पर लिया गया था और अब उसी भावना का पालन सरकार को भी करना चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.