Header Ads

Header ADS

कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, दमदम हवाई अड्डे पर हुआ पारंपरिक स्वागत

 


कोलकाता। 

बांग्लादेश मूल की चर्चित लेखिका तसलीमा नसरीन करीब 19 वर्ष बाद शुक्रवार को कोलकाता पहुंचीं। हवाई अड्डे पर शंख ध्वनि और उलू ध्वनि के साथ उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। तसलीमा ने कोलकाता की धरती पर कदम रखते ही खुशी जाहिर करते हुए कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है।
शनिवार को उनका रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है। यह आयोजन कट्टरपंथ के विरोध में आयोजित साहित्यिक सम्मेलन है। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकीरी भी शामिल हो सकते हैं।

तसलीमा नसरीन को वर्ष 2007 में अपने उपन्यास "द्विखंडित" को लेकर विवाद का सामना करना पड़ा था। पुस्तक के प्रकाशन के बाद कोलकाता के कुछ इलाकों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा हुई थी। उस समय राज्य में वाम मोर्चा सरकार थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के कार्यकाल में तसलीमा को कोलकाता छोड़ना पड़ा था।  उनकी वापसी साहित्यिक और सांस्कृतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। शनिवार के कार्यक्रम में उनके संबोधन पर भी सभी की नजर रहेगी।

No comments

Powered by Blogger.