Header Ads

Header ADS

केन-बेतवा परियोजना में अनियमितताओं के आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा जवाब

 


भोपाल। 

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि करीब 44 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना में ग्राम सभा की प्रक्रिया, मुआवजा वितरण, भूमि अभिलेख, पुनर्वास, पुलिस कार्रवाई और ठेका आवंटन सहित विभिन्न स्तरों पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने इन सभी मामलों की स्वतंत्र जांच कराने और सरकार से सार्वजनिक जवाब देने की मांग की।

उमंग सिंघार ने बताया कि छतरपुर जिले के बिजावर तहसील स्थित कूपी गांव सहित परियोजना से प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावित किसानों, आदिवासी परिवारों और ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कई दस्तावेज और शिकायतें सामने आईं। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि परियोजना प्रभावित गांवों में कानून के अनुरूप ग्राम सभा की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। सिंघार ने खरिहानी ग्राम पंचायत के एक रजिस्टर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि 17 फरवरी 2022 की कार्यवाही में ऐसे व्यक्ति के हस्ताक्षर दर्ज हैं, जिन्होंने उस समय सरपंच पद का कार्यभार संभाला ही नहीं था। उन्होंने इसे गंभीर दस्तावेजी अनियमितता बताते हुए जांच की मांग की

No comments

Powered by Blogger.