एक पेड़ मां के नाम' अभियान से जुड़ेंगे यूपी के स्कूल-कॉलेज
लखनऊ।
प्रदेश में 12 जुलाई को होने वाले पौधारोपण अभियान के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग हरित संकल्प अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में 12.43 लाख पौधे लगाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित है। बताया कि अभियान के तहत 24 राज्य विश्वविद्यालय, 56 निजी विश्वविद्यालय और प्रदेश के करीब आठ हजार महाविद्यालय शामिल होंगे।
इस अभियान से 50 लाख विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग परिषदीय विद्यालयों में हरित संकल्प अभियान चलाएगा। विभाग ने 12.43 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके साथ ही परिषदीय विद्यालयों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित करने की भी योजना है।
.jpg)
No comments