डिप्टी सीएम मौर्य के युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश
लखनऊ।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पात्र युवाओं व महिलाओं की पहचान कर उनको प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। लाभार्थियों की रुचि व स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण के बाद ऋण उपलब्ध कराने के लिए अभ्यर्थियों का बैंकों से प्रभावी समन्वय स्थापित कराने के भी निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को ग्राम्य विकास विभाग की बैठक में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी कौशल के साथ-साथ साफ्ट स्किल, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, वित्तीय साक्षरता, उद्यमिता विकास तथा विपणन संबंधी प्रशिक्षण को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
.jpg)
No comments