Header Ads

Header ADS

मध्यप्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र : अनुपूरक बजट सहित सरकार का यूसीसी पर जोर 

 


भोपाल । 

मध्यप्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आगामी 20 जुलाई से प्रारंभ होकर 24 जुलाई तक चलेगा। मोहन सरकार इस सत्र में  14 विधेयको के साथ सबसे महत्वपूर्ण विधेयक समान नागरिक संहिता (यूसीसी)  लेकर आने वाली है। मोहन सरकार ने विगत कई महीनों इस पर आम जन से सुझाव भी मांगे थे। अब आगामी 18 जुलाई को जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद बाद इसे विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय सत्र के दौरान राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पहला अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा।  

उधर विपक्षी कांग्रेस सत्र के दौरान सरदार सरोवर में मुआवजा और गुजरात को दी जाने वाली राशि को लेकर सवाल जवाब कर सकती है। इसके साथ ही केन बेतवा लिंक परियोजना मुआवजा , राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त के साथ -साथ जून माह में हुए ट्रांसफर मामले में मंत्रियों एवं अधिकारियों के बीच हुई तनातनी को भी मुद्दा बना सकती है। विपक्ष इस दौरान सीएम मोहन यादव एवं परिवार के जमीन मामले को भी उठाने की तैयारी में है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार होने के आसार है। 

कुल1755 प्रश्न हुए प्राप्त 

मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा  के इस 11वे सत्र सत्र के दौरान कुल1755 प्रश्न प्राप्त हुए हैं। इनमें तारांकित प्रश्नों की संख्या 900 एवं अतारांकित प्रश्नों की संख्या 856 है। 

No comments

Powered by Blogger.