Header Ads

Header ADS

भाषण देते भावुक हुए नरोत्तम, बोले - आशुतोष के लिए घर -घर जाऊंगा


 दतिया: 

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। सोमवार को पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे। नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में भाजपा नेतृत्व ने चुनाव में जीत का भरोसा जताया। हालांकि सभा के दौरान उस समय भावुक माहौल बन गया, जब नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें संभाला और उनका हौसला बढ़ाया।


आशुतोष तिवारी ने नामांकन दाखिल करने के बाद दतिया के किला चौक पर आयोजित भाजपा की सभा में हिस्सा लिया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने इसे भाजपा की एकजुटता का प्रदर्शन बताया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरी है और दतिया में पार्टी की जीत तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया।

सभा के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा में मतभेद होने का दावा कर रही है, लेकिन पार्टी पूरी तरह एकजुट है और सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा की भावना से राजनीति में आया है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मिश्रा ने यह भी कहा कि वह दतिया के हर घर तक पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से आशीर्वाद मांगेंगे। इसी दौरान उनका गला भर आया और वे कुछ क्षणों के लिए भावुक हो गए। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला। यह दृश्य सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया।

No comments

Powered by Blogger.