Header Ads

Header ADS

वैभव सर्यवंशी को भारत का डेब्यू कैप , टूटा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

 


नई दिल्ली। 

वैभव सर्यवंशी को भारत का डेब्यू कैप मिल गया है। इंग्लैंड के खिलाफ वह टी20 सीरीज के दूसरे मैच में उन्हें मौका मिला है । महज 15 साल 99 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर नया इतिहास रच दिया है। यह मुकाम हासिल करते ही उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

वैभव को संजू सैमसन की जगह मौका मिला है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1989 में भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। तब सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन था। सचिन आज भी टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज हैं।

15 साल, 3 महीने और 7 दिन की उम्र में, वैभव सूर्यवंशी देश के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी के तौर पर भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गए हैं। बिहार के इस बल्लेबाज़ ने शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 2019 में 15 साल और 239 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। भारतीय पुरुष क्रिकेट में, उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिनका 16 साल की उम्र में किया गया डेब्यू तीन दशकों से भी ज़्यादा समय तक टीनएज डेब्यू के लिए भारत का बेंचमार्क बना हुआ था।

No comments

Powered by Blogger.