Header Ads

Header ADS

रथयात्रा से पहले गुजरात को दहलाने की साजिश? ATS ने 5 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

 


अहमदाबाद 

अहमदाबाद सहित पूरे गुजरात में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलने में अब केवल दो दिन का समय बचा है। इस पावन और बड़े उत्सव से ठीक पहले गुजरात एटीएस ने सुरक्षा के लिहाज से एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है। एटीएस की टीम ने सिद्धपुर से 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे किसी बड़ी आतंकी साजिश को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। 16 जुलाई को अहमदाबाद, भावनगर, वडोदरा, पाटन और राजकोट सहित राज्य के कई प्रमुख शहरों में भव्य रथयात्रा निकाली जानी है, जिसे लेकर पुलिस ने पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी है।

खुफिया एजेंसियों को अहम इनपुट मिला था कि रथयात्रा के दौरान राज्य की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को भंग करने के इरादे से कुछ खतरनाक संगठन सक्रिय हो रहे हैं। जांच के दौरान इन आतंकी संगठनों के तार सिद्धपुर तालुका से जुड़े होने के पुख्ता सबूत मिले थे। इसके तुरंत बाद एटीएस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया और 5 संदिग्धों को धर दबोचा।

 जांच एजेंसियां अब इस दिशा में विस्तृत जांच कर रही हैं कि पकड़े गए इन संदिग्धों का संबंध आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद या किसी अन्य खूंखार स्लीपर सेल से है या नहीं। इसके अलावा, बनासकांठा से भी 2 अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है।

No comments

Powered by Blogger.