Header Ads

Header ADS

मध्य प्रदेश: 8 आईएएस के ट्रांसफर, तीन जिलों के बदले गए कलेक्टर

 


भोपाल 

मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम को 8 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। तीन जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। चार दिन पहले शहडोल कलेक्टर बनाई गई मिशा सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह अब पार्थ जायसवाल को शहडोल का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, मिशा सिंह को अपर आयुक्त, नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शहडोल, छतरपुर और बालाघाट के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है। पार्थ जायसवाल को छतरपुर से शहडोल, मृणाल मीणा को बालाघाट से छतरपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ग्वालियर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ कुमार सत्यम को बालाघाट का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। आदित्य गर्ग को मंदसौर कलेक्टर पद से हटाकर परियोजना संचालक, मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया है।

No comments

Powered by Blogger.