कर्नाटक में ग्रेनाइट खदान में चट्टान गिरने से मप्र के पांच मजदूरों समेत 7 की मौ
बेंगलुरु/भोपाल।
कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना क्षेत्र में स्थित एक ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। खदान में करीब 40 फीट ऊंचाई से अचानक विशाल चट्टान खिसक कर गिर गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पांच मजदूरों सहित कुल 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने घटना पर जानकारी मांगी है और कर्नाटक प्रशासन से संपर्क साधा जा रहा है। हादसे के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए। खदान मालिक ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख और घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई।
.jpg)
No comments