लखनऊ में होगा माय भारत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन, विकसित भारत@2047 पर बनेगा रोडमैप
नई दिल्ली।
डॉ. मनसुख मांडविया करेंगे उद्घाटन
दोनों कार्यक्रमों के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और युवा मामले विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल भी मौजूद रहेंगी। इसके अलावा अतिरिक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रा, माय भारत की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में भाग लेकर युवा स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे।
1,500 से अधिक युवा स्वयंसेवक होंगे शामिल
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के 1,500 से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवक भाग लेंगे। क्षमता निर्माण पर केंद्रित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को माय भारत के विजन, पोर्टल की विशेषताओं, नेतृत्व विकास, सामुदायिक सहभागिता और ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’, ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ समेत विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों में उनकी भूमिका से अवगत कराया जाएगा। सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रशिक्षण सत्र और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवा स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
‘नेशन फर्स्ट चैलेंज’ के विजेताओं का होगा सम्मान
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘नेशन फर्स्ट चैलेंज’ के शीर्ष पांच विजेताओं का सम्मान होगा। यह राष्ट्रव्यापी पहल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद मई 2026 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने और सामूहिक भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है।

No comments