यूपी में 181 अफसरों का तबादला, 12 घंटे के अंदर PCS ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट
लखनऊ।
योगी सरकार ने सोमवार को 181 PCS अफसरों का तबादला कर दिया है. 12 घंटे के अंदर PCS ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट सामने आ गई है. बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती रात 182 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे. नई ट्रांसफर लिस्ट में निशांत तिवारी का नाम शामिल हैं, जिन्हें उपजलाधिकारी ललितपुर से उपजिलाधिकारी फतेहपुर बनाया गया है. संजय यादव को एसडीएम गाजीपुर से एसडीएम प्रतापगढ़, प्रवीण याद को एसडीएम अयोध्या से एसडीएम बलिया, मोहम्मद जफर को एसडीएम कुशीनगर से एसडीएम सोनभद्र, पिनाकपाणि द्विवेदी को एसडीएम वाराणसी से एसडीएम फतेहपुर, नमन मेहता को एसडीएम बांदा से एसडीएम गोखपुर, अंकुर वर्मा को एसडीएम सहारनपुर से एसडीएम जौनपुर, आदेश कुमार को एसडीएम मथुरा से एसडीएम रामपुर बनाया गया है.
एसडीएम भदोही से एसडीएम आजमगढ़ बने आकाश कुमार
आकाश कुमार को एसडीएम भदोही से एसडीएम आजमगढ़, शैलेंद्र गौतम को एसडीएम महराजगंज से एसडीएम सीतापुर, वैभव गुप्ता को एसडीएम मथुरा से एसडीएम कन्नाैज, शालिनी देवी को एसडीएम कानपुर देहात से एसडीएम फिरोजाबाद के पद पर तैनाती दी गई है
.jpg)
No comments