सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए PM मोदी, स्लोवाकिया ने किया सम्मानित
नई दिल्ली।
स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाज कर भारत का मान बढ़ाया। स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)’ प्रदान किया गया।
स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है। यह किसी विदेशी देश की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इस सम्मान के बाद प्रधानमंत्री ने स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का आभार जताया। पीएम मोदी ने यह सम्मान दोनों देशों के बीच की गहरी दोस्ती को समर्पित किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”आज शाम ब्रातिस्लावा में द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए स्लोवाकिया के लोगों और सरकार का मैं शुक्रगुजार हूं, जो भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं यह अवॉर्ड भारत और स्लोवाकिया के बीच हमेशा रहने वाली दोस्ती को समर्पित करता हूं।”
.jpg)
No comments