‘बिहार किसान ऋण पोर्टल’ का शुभारंभ
पटना।
बिहार के बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र की राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति, बिहार की 96वीं एवं 97वीं संयुक्त बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा ‘बिहार किसान ऋण पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। बैंकर्स समिति द्वारा विकसित यह पोर्टल किसान क्रेडिट कार्ड प्रणाली को बैंकों, जनसमर्थ पोर्टल तथा भविष्य में एग्री-स्टैक से जोड़ते हुए कृषि ऋण वितरण को अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं तकनीक-सक्षम बनाएगा।
बैठक में नगर विकास एवं आवास तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, भारत सरकार के वित्तीय सलाहकार समर कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक सुजीत कुमार, विभिन्न विभागों के सचिवगण, बैंकिंग संस्थानों के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments