Header Ads

Header ADS

जेवर में बनेगा भारत का बड़ा सोलर प्लांट- सीएम योगी

 

लखनऊ। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जेवर में बनने जा रहे SAEL के इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि यह सोलर प्लांट भारत की एक्सपोर्ट क्षमताओं को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जेवर में बनने वाले इस प्लांट का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता विकसित करना है। इस प्लांट के जरिए सालाना 6 गीगावाट  सोलर सेल बनाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही सालाना 5 गीगावाट (GW) सोलर मॉड्यूल का निर्माण किया जाएगा।

सीएम योगी ने चीन का नाम लेते हुए कहा कि जिन तकनीकों के लिए हमें पहले दुनिया पर, विशेषकर चीन पर, निर्भर रहना पड़ता था, वे अब सीधे जेवर में उपलब्ध होंगी। एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस काम को यहीं जेवर की धरती पर करने जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.