Header Ads

Header ADS

पंजाब: जुलाई में महिलाओं को हर महीने खातों में आएगी राशि

 


चंडीगढ़। 

पंजाब की भगवंत मान सरकार अब राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है. विधानसभा चुनाव से सात महीने पहले आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य की महिलाओं से 2022 विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादे को पूरा करने जा रही है. जिसके तहत महिलाओं को हर महीने सहायता राशि दी जाएगी. 

विपक्षी दल राज्य सरकार से मांग कर रहे हैं कि जब से सरकार बनी है तब से लेकर महिलाओं को इस योजना की बकाया राशि दी जाए. 'मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत 18 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने पैसे उनके बैंक खातों में डालना जुलाई महीने से शुरू किया जाएगा. 

इस योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को एक हजार रूपए प्रति महीना और दलित महिलाओं को 1500 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा. योजना के तहत लगभग 52 लाख महिलाएं पात्र हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिन पहले कहा था कि लगभग 40 लाख महिलाओं को योजना के कार्ड दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा था कि जिन महिलाओं के कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें भी योजना के तहत पैसे जुलाई से मिलना शुरू हो जाएंगे और कार्ड बाद में दे दिए जाएंगे. 

No comments

Powered by Blogger.