कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टली
पटना
पटना सिविल कोर्ट में कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले को लेकर फैजल खान उर्फ खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कदमकुआं थाना पुलिस की ओर से अदालत में अपडेटेड केस डायरी दाखिल की गई। हालांकि, अदालत ने केस डायरी का अध्ययन करने के लिए दोनों पक्षों को समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई 30 जून तय कर दी। इस संबंध में जानकारी खान सर के वकील ने दी।
यह मामला जून की शुरुआत में हुई उस कथित गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना से जुड़ा है, जिसमें खान सर के कोचिंग संस्थान को निशाना बनाए जाने का आरोप है। आरोप है कि इस दौरान बदमाशों के एक समूह ने कोचिंग में तोड़फोड़ की और उनके सुरक्षा गार्डों पर गोली चलाने की घटना भी सामने आई।
इस मामले में खान सर का नाम एफआईआर में शामिल है। इससे पहले अदालत ने 9 जून को उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी की ओर से अदालत में अपडेटेड केस डायरी पेश की गई। इससे पहले कोर्ट ने पुलिस द्वारा दाखिल की गई केस डायरी को अधूरा मानते हुए पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
.jpg)
No comments