Header Ads

Header ADS

भोपाल में मॉर्निंग वॉक के दौरान दंपती के सामने आया बाघ , शोर मचाने पर झाड़ियों में छुपा


भोपाल। 

मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टाइगर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को बाघ दिखाई दिया। इस दौरान एक दंपती का बाघ से आमना-सामना हो गया। महिला के शोर मचाते ही बाघ झाड़ियों की ओर चला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। तभी उनके बिल्कुल पास से एक जानवर निकला। पहले उन्हें लगा कि कोई कुत्ता होगा, लेकिन गौर से देखने पर पता चला कि वह बाघ है। उनके पति कुछ दूरी पर चल रहे थे। उन्होंने तुरंत जोर से आवाज लगाई, जिसके बाद बाघ झाड़ियों में चला गया। 

No comments

Powered by Blogger.