इंडिया गठबंधन की बैठक पर भाजपा का तंज , बताया एक ड्रामा
नई दिल्ली।
पात्रा ने कहा कि आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में इंडी गठबंधन वालों की बैठक हुई। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि एसआईआर हुआ, वोट चोरी हुई। लेकिन ये समझ में नहीं आता कि ये एक ही टेप रिकॉर्डर कब से चला रहे हैं। एसआईआर तो तमिलनाडु में भी हुआ, केरल में भी हुआ, लेकिन सरकार बना ली। लेकिन जब बंगाल में हार गए तो एसआईआर को कोस रहे हैं, एसआईआर का रोना रो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पाखंड की पराकाष्ठा को हम सब और हिंदुस्तान की जनता देख रही है। अगर सही मायने में कुछ चोरी हुआ है तो इंडी गठबंधन वालों का वजूद चोरी हुआ है। आज जमीन में इनमें से किसी पार्टी का कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सर्वदलीय बैठक की मांग करते हैं। लेकिन पिछली बार जब नारी सशक्तिकरण के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी तो इनमें से कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं आई थी, सब नदारत थे। लेकिन ये प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सर्वदलीय बैठक की मांग कर रहे हैं। जनता ने इन्हें पूरी तरह से इन-एक्टिव कर दिया है।

No comments