वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन सोमवार को
भोपाल।
कांग्रेस की राज्यसभा की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन आज प्रातः 11:00 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ,मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी , नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह , पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव , मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक जी सहित कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

No comments