ममूटी, अलका याज्ञनिक, रोहित शर्मा और आर. माधवन समेत 64 हस्तियों को पद्म सम्मान
राष्ट्रपति मुर्मु ने दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किएनई दिल्ली।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में अभिनेता ममूटी, पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक, क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता आर. माधवन और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन सहित 64 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए।
समारोह में केरल के प्रख्यात मलयालम पत्रकार पी. नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा तथा उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के. टी. थोमस को लोक कार्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया

.jpg)
No comments