कटनी में 14 वन्यजीवों की मौत , तालाब के पानी में जहर मिलाने की आशंका; तीन आरोपित गिरफ्तार
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ वन क्षेत्र में एक साथ 14 वन्यजीवों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घुघरी-कांटी गांव के पास जंगल में 12 चीतल और 2 सांभर मृत अवस्था में मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जांच में वन्यजीवों की मौत जहरीला पानी पीने से होने की आशंका जताई गई है। मामले में वन विभाग ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड घुघरी गांव के एक संदिग्ध व्यक्ति के घर तक पहुंचा। तलाशी लेने पर वहां ताजा खून के निशान, वन्यजीवों के बाल, मांस, शिकार में उपयोग किए जाने वाले फंदे और अन्य सामग्री बरामद हुई।
.png)
No comments