Header Ads

Header ADS

राज्यसभा में 10 सांसदों ने ली शपथ, विभिन्न राज्यों और भाषाओं का दिखा प्रतिनिधित्व

 


नई दिल्ली।

 भारतीय संसद का उच्च सदन कहे जाने वाली राज्यसभा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने यहां नवनिर्वाचित और पुनर्निर्वाचित 10 सदस्यों को राज्यसभा सदन में शपथ एवं प्रतिज्ञान दिलाया। इस अवसर पर सदन में गरिमामय वातावरण देखने को मिला।

विभिन्न राज्यों के कई सांसदों ने अपनी मातृभाषा में यह शपथ ली। जिन सांसदों ने गुरुवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली है उनमें प्रवीण चक्रवर्ती, देबाशीष सामंतराय, सना सतीश बाबू, विजय चिंतकायाला, भाष्यम राम कृष्ण, लिंगामनेनी रमेश, राजेश परमानंद शुक्ला, बैद्यनाथ राम, परिमल नथवानी और ताई टागाक शामिल रहे।

शपथ ग्रहण के साथ ही इन सदस्यों ने औपचारिक रूप से राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली, और अब वे सदन की कार्यवाही में भाग लेने के पात्र हो गए हैं। समारोह की एक विशेषता देश की भाषाई विविधता भी रही। 10 में से पांच सदस्यों ने हिंदी में राज्यसभा सदस्य की शपथ ली, वहीं एक सदस्य ने अंग्रेजी में शपथ ली, एक सदस्य ने तमिल में तथा तीन सदस्यों ने तेलुगु भाषा में शपथ व प्रतिज्ञान लिया।

No comments

Powered by Blogger.