Header Ads

Header ADS

बिहार : टेंडर घोटाले में दो IAS अधिकारी सस्पेंड

 


पटना 

बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले मामले में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड किए गए अधिकारियों में समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेश सागर (2017 बैच) और जीविका परियोजना की निदेशक अभिलाषा कुमारी शर्मा (2014 बैच) शामिल हैं.

टेंडर माफिया रिशु उर्फ रिशु रंजन सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद सरकार ने यह सख्त कार्रवाई की है. विशेष निगरानी इकाई  ने गुरुवार को रिशु श्री को गिरफ्तार किया था. योगेश सागर पर आरोप है कि रिशु श्री ने उन्हें और उनके परिजनों को यूरोप की सैर कराई. वहीं अभिलाषा शर्मा पर आरोप है कि रिशु श्री ने उनके आवास की छत पर करीब 9 लाख रुपये खर्च कर बागवानी और सौंदर्यीकरण का काम कराया. इसके अलावा उनके कई रिश्तेदारों की देश के विभिन्न शहरों की यात्राओं का खर्च भी रिशु श्री ने ही उठाया.

No comments

Powered by Blogger.