Header Ads

Header ADS

CM रेखा गुप्ता ने फिर किया मेट्रो-बस का सफर, नागरिकों से की विशेष अपील


 नई दिल्ली 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगातार दूसरे सोमवार ‘मेट्रो मंडे’ पहल के अंतर्गत अपने आवास से दिल्ली सचिवालय तक मेट्रो और डीटीसी बस के माध्यम से यात्रा की। इस दौरान उन्होंने राजधानी के नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और यातायात प्रबंधन में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना तथा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देना है। मेट्रो और बस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से संवाद भी किया और उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने कहा कि यह देखकर संतोष होता है कि बड़ी संख्या में दिल्लीवासी सार्वजनिक परिवहन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इससे न केवल लोगों को सुरक्षित, किफायती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलता है, बल्कि राजधानी में प्रदूषण और ट्रैफिक दबाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

No comments

Powered by Blogger.