योगी सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार रविवार को, रिक्त छह पदों पर ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी
लखनऊ।
योगी सरकार के कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार रविवार को होगा। कैबिनेट में रिक्त छह पदों पर ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। फिलहाल जिन लोगों के नाम की चर्चा है, उनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और पूजा पाल, अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान के नाम तय माने जा रहे हैं। इनमें कुछ लोगों ने तीन बजे जनभवन पहुंचने की पुष्टि भी की है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनभवन में राज्यपाल से आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की।
2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले होने वाले इस विस्तार में जातीय समीकरण को साधने के लिहाज से नाम तय किए गए हैं जिसमें ब्राह्माणों की नाराजगी दूर करने के लिए सपा में कद्दावर ब्राह्मण चेहरा रहे मनोज पांडेय का नाम तय किया गया है।योगी कैबिनेट में कुछ 60 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। मौजूदा समय में सीएम समेत कुल 54 मंत्री हैं। ऐसे में छह पद रिक्त है। सूत्रों को मुताबिक सरकार और संगठन के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए फिलहाल रिक्त पदों को भरने के लिए छह लोगों को ही मंत्री बनाने का फैसला किया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि शपथ दिलाने के बाद कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा।
.jpg)
No comments