बड़वानी में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, तीन डॉक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बड़वानी।
लोकायुक्त संगठन की इंदौर इकाई ने गुरूवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़वानी जिले के राजपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तीन चिकित्सकों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राजपुर निवासी अदनान अली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मरीजों को उनकी पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजने के बदले कमीशन की मांग कर रहे थे। शिकायत में बताया गया कि पहले डॉक्टर 20 प्रतिशत कमीशन लेते थे, लेकिन पिछले माह से तीनों डॉक्टरों ने आपसी सहमति से कमीशन बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था। आरोप है कि लैब में आने वाले मरीजों की जांच राशि में से हिस्सा मांगा जा रहा था।
आरोपी डॉ. अमित शाक्य ने 18 हजार रुपए, डॉ. दिव्या साईं ने 8 हजार रुपए और डॉ. मनोहर गोदारा ने 21 हजार 800 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। कार्रवाई में लोकायुक्त टीम ने डॉ. अमित शाक्य को 8 हजार रुपए, डॉ. दिव्या साईं को 5 हजार रुपए तथा डॉ. मनोहर गोदारा को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने कुल 25 हजार रुपए की रिश्वत राशि बरामद की है।
.jpg)
No comments