Header Ads

Header ADS

देश में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त भंडार, मोदी सरकार ने देश को दिया भरोसा

 


नई दिल्ली। 

मध्य पूर्व में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बिगड़ती स्थिति के बीच केंद्र सरकार ने आज देश की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर लोगों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया। सरकार ने भरोसा दिलाया कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील को भी दोहराया गया, जिसमें उन्होंने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया है।

ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन प्रबंधन को लेकर आयोजित अंतर मंत्रालयी बैठक में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि जहां तक संभव हो निजी वाहनों का कम उपयोग करें और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। उन्होंने लोगों से मेट्रो और अन्य सार्वजनिक यातायात सेवाओं का अधिक इस्तेमाल करने, कार साझा करने की व्यवस्था अपनाने तथा माल ढुलाई के लिए रेलवे को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इसके अलावा उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की बात कही।

  वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है और ऐसे समय में ऊर्जा बचत बेहद जरूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक अपने दैनिक जीवन में ईंधन की खपत कम करने का प्रयास करें तो इससे देश पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

No comments

Powered by Blogger.