Header Ads

Header ADS

भोपाल में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का आयोजन

 


भोपाल। 

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा  प्रधानमंत्री रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नव नियुक्त युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस अवसर को देश भर के हजारों युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन बताया। 

 भोपाल में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में 101 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। इनमें से 77 अभ्यर्थी रेलवे विभाग से तथा 24 अभ्यर्थी अन्य केंद्रीय विभागों (जैसे बैंकिंग, एअरपोर्ट, ईपीएफओ तथा  डाक विभाग आदि) से संबंधित थे।

No comments

Powered by Blogger.