नीट पेपर लीक केंद्र सरकार की नाकामी- भगवंत मान
चंडीगढ़।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि नीट पेपर लीक केंद्र सरकार की नाकामी है। यह एक माफिया है और यह उन राज्यों में चलता है जहां डबल इंजन सरकारें हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में कटौती पर कमेंट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लोगों पर पाबंदियां लगाने के बाद विदेश चले गए हैं, उन्हें लोगों को इकानमी और संकट के बारे में बताना चाहिए। किसी दूसरे देश ने पाबंदियां नहीं लगाई हैं इसलिए प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए।
आईपीएल मैच के देखने के लिए धर्मशाला के लिए आए भगवंत मान ने कहा कि मैं पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री भी हूं इसलिए मैं यहां आइपीएल मैच देखने और पंजाब की टीम का हौसला बढ़ाने आया हूं। मैं खेल प्रेमी भी हूं इसलिए स्पोर्ट्समैन स्पिरिट जीतनी चाहिए।
.jpg)
No comments