Header Ads

Header ADS

केंद्रीय मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

 


नई दिल्ली। 

पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने के बाद नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सियासी हलचल तेज है। इसी कड़ी में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्रीय मंत्री और पार्टी के दिग्गज रणनीतिकार अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए अपना केंद्रीय पर्यवेक्षक (सेंट्रल ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है। अमित शाह की देखरेख में ही राज्य के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। अमित शाह की इस नियुक्ति को पार्टी के अगले बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

असम में जेपी नड्डा को कमान, जल्द होगा नए सीएम का ऐलान

पश्चिम बंगाल के साथ-साथ असम में भी बीजेपी ने भारी बहुमत के साथ अपनी सत्ता बरकरार रखी है। असम में नई सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसका फैसला करने की अहम जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सौंपी गई है। पार्टी ने जेपी नड्डा को असम के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। वे जल्द ही असम पहुंचकर नवनिर्वाचित विधायकों के साथ गहन मंथन करेंगे और विधायक दल के नेता के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे। दोनों राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद अब जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर भी साफ हो जाएगी।

No comments

Powered by Blogger.