पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में कल 8 बजे से मतगणना
नई दिल्ली।
पश्चिम बंगाल ,असम , केरल ,तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे । असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले गए। वहीं पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था।
पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने राज्य भर के मतगणना केंद्रों की विस्तृत सूची जारी की है। आयोग के अनुसार, राज्य की 293 विधानसभा सीटों (फलता को छोड़कर) की मतगणना कुल 77 केंद्रों पर की जाएगी। इससे पहले 30 अप्रैल को आयोग ने मतगणना केंद्रों की संख्या 87 से घटाकर 77 करने का निर्णय लिया था। असम के 40 मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी। तमिलनाडु में 62 केंद्र बनाए गए हैं। राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई। केरल के सभी 140 विधानसभा क्षेत्रों में 43 स्थानों पर मतगणना होगी। सभी राज्यों और पुडुचेरी में मतगणना 4 मई की सुबह 8 बजे से एक साथ शुरू होगी। हर जिले में तय किए गए काउंटिंग सेंटर पर पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में होगी, ताकि पारदर्शिता और सुरक्षा बनी रहे।
डाक मतपत्रों की गिनती, फिर ईवीएम के वोटों की गणना
निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके 30 मिनट के अंतराल के बाद ईवीएम के मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने कहा कि चरण-वार मतगणना आंकड़ा निर्वाचन आयोग के मोबाइल ऐप्लिकेशन और आधिकारिक पोर्टल पर वास्तविक समय में अपलोड किया जाएगा।
कहां देखें लाइव नतीजे
मतदाता और आम लोग चुनाव के नतीजे लाइव देखने के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर जा सकते हैं। यहां हर सीट की अपडेट लगातार मिलती रहेगी। इसके अलावा न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर भी पूरे दिन विस्तृत कवरेज और विश्लेषण देखने को मिलेगा।
.jpg)
No comments