पंजाब में खिलाड़ियों को सीएम मान ने 45 करोड़ से ज्यादा की राशि बांटी
चंडीगढ़।
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 1 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला करवाया जाएगा। ये एलान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खिलाड़ियों के सम्मान में चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया। इस दौरान 45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी और कई अहम घोषणाएं कीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि एक नवंबर को पंजाब में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस एलान के बाद कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खास उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और राज्य सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
.jpg)
No comments