सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, 32 मंत्रियों ने ली शपथ
पटना
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ , जहां निशांत कुमार, विजय सिन्हा श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे 32 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की. इस भव्य समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भाग लिया.
सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड से 16-16 मंत्रियों ने शपथ ली. NDA सरकार में शामिल बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी(आर) और HAM के कोटे से कुल 32 विधायकों को
शपथ लेने वाले मंत्री
श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत, लेशी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी ने मंत्री पद की शपथ ली।
इनके अलावा केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार एवं दीपक प्रकाश ने मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
.jpg)
No comments