पश्चिम बंगाल: महिलाओं को हर महीने 3000 , 5 रुपये में मछली-चावल की थाली
कोलकाता
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने महिलाओं को सीधा आर्थिक सहारा देने के लिए महत्वाकांक्षी ‘अन्नपूर्णा योजना’ शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही आम जनता को बेहद सस्ता और पौष्टिक भोजन देने के लिए मात्र 5 रुपये में मछली-चावल की थाली उपलब्ध कराने और राज्य में शराब की दुकानों पर सख्त प्रतिबंध लगाने जैसे बड़े कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद इन जनहितैषी फैसलों की जानकारी साझा की।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही ‘अन्नपूर्णा योजना’ के आवेदन फॉर्म आज यानी 27 मई से राज्य सचिवालय से जारी कर दिए जाएंगे। इस योजना का लाभ उठाने के लिए सभी भारतीय महिलाएं पात्र होंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फॉर्म भरने और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी रखा जाए, ताकि राज्य की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को बिना किसी परेशानी के इस योजना का सीधा लाभ मिल सके।
पश्चिम बंगाल के लोगों के खान-पान और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में लगभग 400 विशेष कैंटीनें स्थापित की जाएंगी। इन कैंटीनों में गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सप्ताह में दो दिन मात्र पांच रुपये में मछली और चावल का पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
.jpg)
No comments