20 हजार टन गैस लेकर गुजरात पहुंचा जहाज ‘सिमी
नई दिल्ली
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच 20 हजार टन एलपीजी लेकर जा रहा ‘सिमी’ कैरियर सुरक्षित रूप से पहुंच गया है। जहाज ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार किया था। इस जहाज पर कुल 21 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें 8 यूक्रेनी और 13 फिलिपीनी नागरिक शामिल हैं। निगरानी वाले मौजूदा ऑपरेशन्स के दौरान होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाला ‘सिमी’ 11वां एलपीजी टैंकर बना।
शिपिंग, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के बीच करीबी समन्वय के कारण जहाज की सुरक्षित आवाजाही संभव हो सकी। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है। इसी बीच भारत के कच्चे तेल भंडार में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ महीनों में भंडार करीब 15 प्रतिशत घट गया है।
.jpg)
No comments