Header Ads

Header ADS

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वार भोपाल में 15 मई को वेण्‍डर मीट

 


भोपाल ।

 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भोपाल में 15 मई को गोविन्‍दपुरा स्थित पॉवर डिस्‍ट्रीब्‍यूशन ट्रेनिंग सेन्‍टर के सभागार में वेण्‍डर मीट का आयोजन किया जा रहा है। इस वेण्‍डर मीट में मौजूदा के साथ नये वेण्‍डर को आमंत्रित किया गया है। यह वेण्‍डर मीट पॉवर डिस्‍ट्रीब्‍यूशन ट्रेनिंग सेन्‍टर में प्रात: 11 बजे शुरू होगी। 

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि यह वेण्‍डर मीट पॉवर ट्रांसफॉर्मर, स्ट्रेन हार्डवेयर एवं इंसुलेटर सामग्री के आपूर्तिकर्ताओं के लिए आयोजित की जा रही है। यह वेण्‍डर एंड कॉन्‍ट्रेक्‍टर मीट कंपनी की क्रय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं दक्षता को बढ़ावा देने तथा विक्रेताओं के साथ बेहतर संवाद स्‍थापित करने के उद्देश्‍य से आयोजित की जा रही है। इस बैठक के माध्‍यम से वर्तमान विक्रेताओं की समस्‍याओं/शिकायतों का समाधान किया जाएगा तथा निविदा प्रक्रिया, गुणवत्‍ता मानकों, सुझाव एवं अनुबंध प्रबंधन से संबंधित प्रश्‍नों पर चर्चा की जाएगी।  

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि उपभोक्‍ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्‍तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के साथ ही कंपनी अपनी खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी 15 मई को आयोजित होने वाली इस वेण्‍डर मीट में वेंडरों की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा रखती है। 


No comments

Powered by Blogger.