Header Ads

Header ADS

प्रीतम लोधी हुए तलब ,सीएम और खंडेलवाल के समक्ष रखा अपना पक्ष

 


भोपाल। 

थार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले बेटे के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने गुरुवार सीएम डॉ मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के समक्ष अपना पक्ष रखा। मुलाकात के बाद लोधी ने कहा कि उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया है। मेरे लड़के खिलाफ अनर्गल बात कही गई थी ,इसलिए मैं थोड़ा तैश में आ गया। मुंह से शब्दावली उल्टी निकल गई।खैर पार्टी ने अनुशासन की हिदायत दी है। बता दे कि बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तरफ से विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस में उनके आचरण को अत्यंत आपत्तिजनक बताया गया था, जो पार्टी के अनुशासन के अनुरूप नहीं है। नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि विधायक को 3 दिन के भीतर अपने आचरण पर अपना पक्ष रखना होगा। 

No comments

Powered by Blogger.